महरौनी: महरौनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को पठा विजयपुरा सोलर प्लांट के पास से किया गिरफ्तार
महरौनी कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर पठा विजयपुरा स्थित सोलर प्लांट के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। उक्त अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए पुलिस द्वारा उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।