लखनादौन: ग्राम पंचायत बदनोर में श्मशान घाट की बदहाली, अंतिम संस्कार में परेशानी
लखनादौन विकासखंड के गणेशगंज क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बदनोर में श्मशान घाट के हाल बेहाल हो चले हैं। जिम्मेदारों द्वारा साफ सफाई नहीं किए जाने की वजह से जगह-जगह कटीली झाड़ियां और खरपतवार ऊग गई है। साथ ही शमशान घाट तक पहुंच मार्ग भी सही तरीके से नहीं बनाया गया।