कुशेश्वर स्थान पूर्बी: पिकअप की टक्कर से भैंस की मौत, सड़क दो घंटे तक जाम
कुशेश्वरस्थान। एसएच-56 स्थित कुशेश्वरस्थान-फुलतौरा मार्ग के फकदोलिया चौक के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित चरवाहों ने मुआवजे और घायल भैंस के इलाज की मांग को लेकर करीब दो घंटे सड़क जाम रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिक