सिंघेश्वर: पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों का योगाभ्यास
मधेपुरा के सिंघेश्वर पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे नव नियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को आज योगाभ्यास कराया गया। योग के जरिए प्रशिक्षुओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। अभ्यास के दौरान एकाग्रता, अनुशासन और तनाव नियंत्रण के महत्व को भी बताया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य दक्ष और अनुशासित पुलिसकर्मी तैयार करना है।