हमीरगढ़: मंगरोप के मूलनिवासी जगदीश सिंह भाटी लगातार 5वीं बार बने पार्षद, जीत के बाद गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
हमीरगढ़। तहसील के मंगरोप के मूलनिवासी जगदीश सिंह भाटी (रावणा राजपूत) ने भीलवाड़ा नगर निगम के वार्ड नंबर 15 से लगातार पांचवीं बार पार्षद चुने जाने का गौरव हासिल किया है। लगातार पांच बार पार्षद निर्वाचित होने पर रविवार को उनके मंगरोप आगमन पर स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।