हाथरस: रेलवे लाइन पर एक शख्स का शव मिला, मौके पर लोगों की भीड़, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मेंडू के पास कासगंज मथुरा रेलवे लाइन पर अज्ञात शख्स का कटा हुआ शव मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया। रेलवे लाइन पर अज्ञात शख्स का कटा हुआ शव देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस व इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।