परसिया: वार्ड सात के नागरिकों ने पानी न मिलने से नाराज़ होकर पंप हाउस में लगाया ताला, सभापति मौके पर पहुंचे
परासिया के वार्ड क्रमांक सात में नागरिकों ने पंप हाउस में ताला लगा दिया। वार्ड में पानी नहीं आने से नागरिक परेशान थे। वार्ड पार्षद ओर सभापति संतोष डेहरिया मौके पर पहंुचें। नगर पालिका अध्यक्ष को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। वार्ड क्रमांक 7 में पानी की समस्या है। इस वार्ड में रूपलाल भट्टे के बोर से पानी का सप्लाई होती है।