चौसा: चौसा की स्टेशन रोड बनेगी सिग्नेचर रोड, सौंदर्यीकरण और नाइट मार्केट की योजना
Chausa, Buxar | Sep 30, 2026 चौसा नगर पंचायत चौसा के स्टेशन रोड को अब शहर की पहचान के रूप में विकसित किया जाएगा। चौसा से स्टेशन और चुन्नी जाने वाली सड़क को सिग्नेचर रोड बनाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित हो गया। इसके तहत सड़क किनारे पौधारोपण, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण होगा, साथ ही व्यवस्थित नाइट मार्केट भी विकसित किया जाएगा।