चाचौड़ा: स्वतंत्रता दिवस पर दिया सेवा का संदेश, बीनागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 37 लोगो ने जरूरतमंदों को किया रक्तदान
Chachaura, Guna | Aug 15, 2026 गुना में चाचौड़ा के बीनागंज में नागरिकों ने 80 वे स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को सेवा का संदेश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीनागंज में स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों ने जरूरतमंद लोग और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए सेवा भाव से 37 यूनिट रक्त दान किया। स्वतंत्रता दिवस पर 12 वर्षों से यह सेवा संकल्प रक्तदान किया जाता है। सभी को विधायक ने सम्मानित किया।