बीकानेर में रविंद्र सिंह भाटी का जोरदार स्वागत,
सरलीकरण पर बोले- सरकार को करनी चाहिए पहल
बीकानेर। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का सोमवार को बीकानेर पहुंचने पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। भाटी की एक झलक पाने और उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे जुटे।परशुराम सर्किल , पूगल रोड से लेकर गोकुल सर्किल तक समर्थकों का हुजूम नजर आया, जबकि गोकुल सर्किल पर आयोजित सभा स्थल पर भी हजारों लोग पहले से मौजूद रहे। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
बीकानेर में मिले जनसमर्थन से उत्साहित नजर आए भाटी ने कहा कि यहां की जनता का प्यार और स्नेह उन्हें नई ऊर्जा देता है।
गोकुल सर्किल एवं परशुराम सर्किल पर सभा को संबोधित करने के बाद रविंद्र सिंह भाटी शहर की तंग गलियों से होते हुए जूनागढ़ पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए पहले से बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। जूनागढ़ के स�
Bikaner, Bikaner | Oct 5, 2026