मंडला: झुरगी पौंडी के बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर, हादसे का खतरा
Mandla, Mandla | Aug 14, 2026 शुक्रवार 12 बजे मोहगांव विकासखंड के ग्राम झुरगी पौंडी से बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। यहां छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। लगातार बारिश के कारण नदी उफान पर है और तेज बहाव के बीच बच्चे डोंगी के सहारे नदी पार कर विद्यालय पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार नाव जर्जर स्थिति में है और नदी का बहाव काफी तेज है।