दुधि: बभनी में योग शिविर में थायराइड और हृदय रोग से बचाव के टिप्स, स्वस्थ जीवन के लिए गहरी नींद जरूरी
बभनी में चल रहे 25 दिवसीय योग शिविर के सातवें दिन योगा प्रसाद महाराज जी ने स्वास्थ्य पर बौद्धिक सत्र लिया। उन्होंने योग, अनुशासन और आयुर्वेद को जोड़कर स्वस्थ जीवन का रास्ता बताया। उन्होंने बताया कि ॐ के उच्चारण से थायराइड, हृदय और फेफड़ों के रोगों में फायदा मिलता है। भुजंगासन और मकरासन रीढ़ की हड्डी व पेट के लिए अच्छे हैं।