मनोहरथाना: पहाड़पुरा में पुरानी रंजिश के चलते किसान के घर में लगाई आग, घरेलू सामान जल गया
क्षेत्र के पहाड़पुरा गांव में पुरानी रंजिश और धमकी के चलते एक किसान के घर पर रात के समय आग लगाने का मामला सामने आया है।तहरीर के अनुसार, घटना 6 अगस्त की देर रात लगभग 1 बजे की है। पीड़ित मोतीलाल अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी उनके बेटों हरिसिंह और कैलाश की नींद खुली। बाहर निकलकर देखने पर पता चला कि घर के सामान में भीषण आग लगी हुई है।