Public App Logo
धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में 5 दोषियों को उम्रकैद धमतरी के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में अदालत ने करीब एक साल बाद फैसला सुनाते हुए पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश मोहन कोर्राम की अदालत ने हत्या के साथ अन्य धाराओं में भी सजा निर्धारित की, जो एक साथ चलेंगी। फैसले के बाद मृतकों के परिजनों ने कोर्ट परिसर में नाराजगी जताते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की। पुलिस सुरक्षा के बीच सभी दोषियों को जेल भेज दिया गया। परिजनों ने फांसी की मांग को लेकर आगे उच्च अदालत का रुख करने की बात कही है। #DhamtariNews #TripleMurderCase #ChhattisgarhNews #CourtVerdict #CrimeNews - Chhattisgarh News