मिशन बेंचमार्क के तहत एकीकृत माध्यमिक विद्यालय घोटिया को मिले 30 सेट फर्नीचर
________________
शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में हायर सेकेंडरी स्कूल घोटिया की सराहनीय पहल
________________
विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर एवं सुविधाजनक अध्ययन का वातावरण
________________
खरगोन 07 अक्टूबर 2026। मिशन बेंचमार्क के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल घोटिया द्वारा शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद एवं सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग डॉ. कविता आर्य के मार्गदर्शन में हायर सेकेंडरी स्कूल घोटिया द्वारा एकीकृत माध्यमिक विद्यालय घोटिया को 30 सेट फर्नीचर प्रदान किए गए।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। विद्यालय को फर्नीचर उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा मिलेगी तथा विद्यालय की मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री डी.सी. पाटीदार, श्री सुंदरलाल राठौड़, श्री मनोज सोहनी सहित सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग डॉ. कविता आर्य उपस्थित रहीं।
अधिकारियों एवं विद्यालय स्टाफ ने इस पहल को मिशन बेंचमार्क की भावना के अनुरूप सकारात्मक प्रयास बताते हुए अन्य विद्यालयों को भी विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसी प्रकार की पहल के लिए प्रेरित किया।
#JansamparkMP #khargone