फूलपुर: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आज शुक्रवार को सुबह 11 बजे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राकेश कुमार यादव के निर्देशन में तिरंगा रैली निकालकर ग्रामीणों को देशभक्ति और राष्ट्रीयता का संदेश दिया।