झांसी में निकली तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक अमित साहू ने झांसी में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा जिसमे झांसी भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह एवं भाजपा नेता अमित साहू अपने सैकड़ों युवा साथियों के साथ मौजूद रहे। हर घर तिंरगा अभियान और इस भव्य तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया झांसी महानगर, इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा उत्साह के साथ शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए लोगों ने भारत माता के जयकारों के साथ पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। #jhansi #indipendenceday🇮🇳