चकिया: बयापुर में कस्तूरबा की छात्राओं से डीएम ने जाना हाल, खेल मैदान और ओपन जिम बनाने के दिए निर्देश
शहाबगंज के बयापुर गांव में डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं से सुविधाओं की जानकारी ली। आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे को बताया गया की जिलाधिकारी ने खेल मैदान की समस्या सामने आने पर उन्होंने करीब 22 बीघा अतिक्रमण मुक्त भूमि को खेल मैदान व ओपन जिम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।