कर्वी: मानिकपुर काली घाटी में एक दर्जन से ज्यादा सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, दो महिलाओं समेत एक बच्ची गंभीर घायल
चित्रकूट के कर्वी-मानिकपुर मार्ग स्थित काली घाटी में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक दर्जन से अधिक सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। सभी को 108 एंबुलेंस से मानिकपुर सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कृष्णा, रानी और सात वर्षीय अंशिका को जिला अस्पताल रेफर किया गया।