बाड़मेर की प्रियदर्शनी राजपुरोहित ने एयरफोर्स में अग्निवीर बनकर जिले का नाम रोशन किया। कर्नाटक में सात महीने की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। वे बाड़मेर की पहली अग्निवीर बेटी हैं और उनकी सफलता क्षेत्र की लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी है।