घोड़ाडोंगरी: तेज रफ्तार वाहन ने पानी पुरी ठेले को मारी टक्कर, विक्रेता गंभीर, 2 बच्चे व 1 महिला घायल; डायल 112 ने संभाला मोर्चा
घोड़ाडोगरी क्षेत्र के बागडोना में एचडीएफसी बैंक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े पानी पुरी के ठेले को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पानी पुरी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया।