खरसिया: साइबर अपराध के खिलाफ एकजुट होने की अपील की एएसपी अनिल सोनी ने
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’ 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह चलेगा। रायगढ़ में एएसपी श्री अनिल कुमार सोनी ने QR कोड और लिंक जारी कर अभियान की शुरुआत की। अभियान के माध्यम से सेल्फी और सोशल मीडिया की जनभागीदारी से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ विभिन्न वर्गों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।