बंदगांव: मनसा पूजा को लेकर मगुरदा व जोजोकुड़मा गांव में निकाली गई कलश यात्रा
चक्रधरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ आसपास क्षेत्र में माता मनसा पूजा धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इसी के तहत गुरुवार शाम मगुरदा व जोजोकुड़मा गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान जगह जगह श्रद्धालु जगह जगह माता की अगुवाई के लिए खड़े थे।