Public App Logo
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बलिदानियों को नमन कल 14 अगस्त 2026 को नगर निगम दुर्ग में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लाखों भारतवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ‘विभाजन विभीषिका’ एवं ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा विभाजन की त्रासदी पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, श्री सुरेंद्र कौशिक, श्री जितेंद्र वर्मा, श्री दिलीप साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे एवं धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लें। 🇮🇳 #विभाजनविभीषिकास्मृतिदिवस #Durg #VandeMataram #HarGharTiranga #राष्ट्रएकता - Durg News