तंबूरा नाले में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, दिनेश तिवारी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक
#प्रतापगढ़। पट्टी क्षेत्र के ग्राम दफरा में तंबूरा नाले में नहाते समय दो मासूम बच्चों की डूबने से हुई दर्दनाक मृत्यु की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में मूल नारायण बर्मा के 12 वर्षीय पुत्र विक्रम बर्मा तथा प्रदीप बर्मा के 9 वर्षीय पुत्र अनव बर्मा शामिल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही जनसत्ता दल युवा के जिलाध्यक्ष एवं पट्टी विधानसभा क्षेत्र में लोगों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने वाले दिनेश तिवारी पीड़ित परिवार के निजी आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
दिनेश तिवारी ने कहा कि दो मासूम बच्चों का असमय चले जाना अत्यंत हृदयविदारक और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
#pratapgarh #pratapgarhup72 #PratapgarhDistrict #JansattaDalLoktantrik #Jansatta #DINESHTIWARI Dineshpbh Tiwari Adv Dinesh Tiwari दिनेश तिवारी टीम पट्टी