आबू रोड: आबूरोड में अर्बुदांचल की पावन धरा पर आन-बान-शान से फहराया राष्ट्रीय ध्वज, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया पूरा क्षेत्र
आबूरोड मे अर्बुदांचल की पावन धरा पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के साथ मनाया गया। दरबार स्कूल के पीछे स्थित खेल मैदान में उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जहां उपखंड अधिकारी रामस्वरूप जोहर ने आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।ध्वजारोहण के बाद पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और स्कूली विद्यार्थियों की शानदार परेड