पनागर: बरेला में सड़क हादसा, आइसर ने कार और बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टोल नाके के पास एक ऐसा वीभत्स मंजर देखने मिला जिसने देखने वालों की रूह तक कंपा दी। एक बेकाबू तेज रफ्तार आइसर ट्रक ने आगे चल रही एक कार और बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही पलों में सड़क खून से सन गई। इस भयानक दुर्घटना के बाद से इलाके में सन