नवादा: भगत सिंह चौक पर मोबाइल चोरी करते हुए नाबालिग को लोगों ने पकड़ा
Nawada, Nawada | Aug 16, 2026 नवादा के भगत सिंह चौक पर मोबाइल चोरी करते एक नाबालिग बच्चे को लोगों ने पकड़ लिया। बताया गया कि मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने उसे थप्पड़ भी मारा। हालांकि, चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, भगत सिंह चौक पर आए दिन एक-दो लोगों के मोबाइल चोरी होने की शिकायत सामने आती है।