हज़ारीबाग: बड़कागांव-गिद्दी में पुलिस ने हथियार और बम के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया
हजारीबाग में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बड़कागांव और गिद्दी थाना क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में दो देशी बम, पिस्टल, गोली, खोखा, मोबाइल और पर्चे बरामद हुए हैं। 13 माइल गोलीबारी मामले की जांच के दौरान हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।