पाली: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर पाली सजी दुल्हन की तरह, रंग-बिरंगी लाइटिंग से बनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र
Pali, Lalitpur | Oct 2, 2026 गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर पाली तहसील को दुल्हन की तरह सजाया गया। आपको बताते चलें एसडीएम पाली घनश्याम भारती के नेतृत्व में गुरुवार शाम के समय से ही लगातार गांधी जयंती के कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही थी। जो रात्रि करीबन 9:00 बजे तक चलती रही। वहीं तहसील में की गई रंग बिरंगी लाइटिंग लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।