Public App Logo
15 अगस्त के पावन अवसर पर अपने जीवन के उन सुनहरे दिनों की यादें ताज़ा हो गईं, जब हमने एहराज हुसैन हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी शिक्षा की शुरुआत की थी । देखते ही देखते बचपन बीत गया और उन यादों को बने हुए 17 वर्ष हो गए। यह मेरे लिए अत्यंत गौरव और भावुकता का क्षण रहा कि जिस विद्यालय में कभी एक विद्यार्थी के रूप में पढ़ाई की, आज उसी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस सम्मान के लिए मैं विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ । साथ ही सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। जय हिंद! 🇮🇳 - Laharpur News