महोबा: ARTO कार्यालय में DM का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
Mahoba, Mahoba | Sep 30, 2026 डीएम प्रभास कुमार ने बुधवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट, फिटनेस और लंबित फाइलों की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने और आमजन को अनावश्यक चक्कर न लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में साफ-सफाई, पेयजल और बैठने की व्यवस्था बेहतर करने को कहा।