बदायूं: सिरतौल गांव में युवक का शव खेत में मिला, जुआ के उधारी के पैसे न देने पर गांव के एक व्यक्ति ने की हत्या
Budaun, Budaun | Sep 30, 2026 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के करनपुर गांव के रहने वाले 23 वर्षीय नीरेश यादव पुत्र चंद्रपाल का सिरतौल गांव में खेत में शव पड़ा मिला। वहीं परिजनों का आरोप है कि मोर सिंह नाम का एक व्यक्ति गांव में नीरेश यादव को अपने घर में ही जुआ खिलवाता था और जुआ के रूपये देता था। रूपये न देने पर बाइक भी गिरवी रख लिया करता था। परिजनों का आरोप है नीरेश यादव की हत्या कर दी।