धनबाद/केंदुआडीह: वासेपुर में गोलीबारी और वायरल वीडियो पर इकबाल खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा
वासेपुर में हुई गोलीबारी और वायरल वीडियो पर इकबाल खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी की घटना में उनके ड्राइवर हैदर अली घायल हुए थे, जो अब ठीक हैं। प्रिंस खान की धमकी पर उन्होंने कहा कि पीछे से हमला कायरता है, हिम्मत है तो सामने से मुकाबला करे।