मोहम्मदगंज: जल विहार में फिर शुरू हो सकती है बोटिंग सुविधा, स्थानीय लोगों में उत्साह
मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित कोयल नदी भीम बराज जल विहार में बंद पड़ी बोटिंग सुविधा के दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है। बोटिंग सेवा फिर से शुरू होने की संभावना से स्थानीय लोगों में उत्साह है। लोगों का मानना है कि बोटिंग सुविधा बहाल होने से जल विहार एक बार फिर क्षेत्र के प्रमुख पिकनिक और मनोरंजन स्थलों में शामिल हो सकता है।