कुढ़नी: फ़कुली के ढ़ोढ़ी में ट्रक पर तार का पेड़ गिरने से खलासी घायल
फकुली थाना के ढ़ोरी रतन में ग्रामीण सड़क पर चक्रवाती तूफान से एक ट्रक पर अचानक तार का पेड़ गिर पड़ा. घटना शनिवार करीब ग्यारह बजे दिन की है. इस घटना में ट्रक का खलासी व स्थानीय निवासी नीरज कुमार यादव (22) घायल हुआ. जबकि चालक भी स्थानीय बताया गया. बताया गया कि ट्रक ग्रामीण सड़क से निकल कर गंतव्य स्थान के लिए जा रहा था. इसी बीच तेज हवा के कारण सड़क से सटा तार का