लालबर्रा: गणेशटोला मिरेगांव में हवन-पूजन के बाद महाप्रसाद का वितरण, श्रद्धालुओं ने लिया भगवान गणेश का आशीर्वाद
नगर मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मिरेगांव के गणेशटोला में सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा 23 सितंबर को धार्मिक एवं अनुष्ठानिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण श्रद्धालुओं ने पूर्णाहूति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की