रॉबर्ट्सगंज: उद्भव सेवा समिति की तरफ से राबर्टसगज नगर में निकाली गई 151 फीट लंबी तिरंगा रैली
रॉबर्ट्सगंज नगर में उद्भव सेवा समिति की तरफ से शनिवार दोपहर 12 बजे तिरंगा रैली निकाली गई,इस रैली में सैकड़ो स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। यह रैली राबर्टसगज नगर के बढ़ौली चौराहे से शुरू होकर के वापस मंडी समिति राबर्टसगज में समाप्त हो गयी। रैली के दौरान पुलिस ने सुरक्षणके कड़े इंतजाम किए थे और डायल 112 की गाड़ी तिरंगा रैली के साथ साथ चल रही थी।