वाड्रफनगर: शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शपथ, श्रमदान और जागरूकता रैली का आयोजन
वाड्रफनगर गुरुवार स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अधिकारी-कर्मचारियों, व्याख्याताओं और विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ लेकर की। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने संस्था परिसर और आसपास के सार्वजनिक