विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का विधायक सुश्री लता उसेंडी अवलोकन
कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने नारायणपुर के पुराना बस स्टैंड परिसर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भारत विभाजन के दौरान हुई घटनाओं, विस्थापन और आम नागरिकों की पीड़ा को चित्रों एवं विभिन्न सामग्रियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
यह प्रदर्शनी नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराने के साथ राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है।
#विभाजनविभीषिकास्मृतिदिवस #PartitionHorrorsRemembranceDay #राष्ट्रीयएकता
9 views | Narayanpur, Chhattisgarh | Aug 14, 2026