Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

वैशाली में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग वैशाली जिले के बिदुपुर में गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने बिदुपुर के रामदौली कैंपस से मार्च निकालकर प्रखंड कार्यालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक मामलों के दोषियों पर सख्त कार्रवाई और छात्रों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई। छात्रों का कहना था कि लगातार परीक्षा से जुड़े विवादों और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के समर्थन में भी आयोजित किया गया। छात्रों का समर्थन में राजद नेता राजा यादव दिखे। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। #Hashtags: #Vaishali #Bidupur #Bihar #StudentProtest #PaperLeak #Education #ExamReform #Students #Youth #DharmendraPradhan #BiharNews #VaishaliNews #BreakingNews #YoungIndiaNews

Hajipur, Vaishali | Jul 23, 2026
वैशाली में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग वैशाली जिले के बिदुपुर में गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने बिदुपुर के रामदौली कैंपस से मार्च निकालकर प्रखंड कार्यालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक मामलों के दोषियों पर सख्त कार्रवाई और छात्रों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई। छात्रों का कहना था कि लगातार परीक्षा से जुड़े विवादों और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के समर्थन में भी आयोजित किया गया। छात्रों का समर्थन में राजद नेता राजा यादव दिखे। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। #Hashtags: #Vaishali #Bidupur #Bihar #StudentProtest #PaperLeak #Education #ExamReform #Students #Youth #DharmendraPradhan #BiharNews #VaishaliNews #BreakingNews #YoungIndiaNews - Hajipur News