पन्ना: पन्ना में बदमाशों का तांडव: घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, 50 हजार की रंगदारी न देने पर 9,500 रुपये लूटे।
Panna, Panna | Aug 14, 2026 पन्ना के हीरापुर टपरियन में 13 अगस्त की रात बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर हमला कर दिया। 50 हजार रुपये की रंगदारी न देने पर आरोपियों ने 24 वर्षीय ध्रुव विश्वकर्मा को डंडे और कड़े से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पड़ोसी जब मदद के लिए आए, तो हमलावर जेब से 9,500 रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती युवक की शिकायत पर 14 अगस्त को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी