Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने थारू समाज से किया सीधा संवाद, बोले—हर समस्या और अपेक्षा सरकार की प्राथमिकता थारू समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत, संस्कृति-परंपराओं के संरक्षण और विकास कार्यों के लिए जताया आभार खटीमा, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में शिरकत कर थारू समाज के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने समाज की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में थारू समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का थारू समाज से वर्षों पुराना आत्मीय जुड़ाव रहा है। उन्होंने थारू संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और समाज के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। ‘यह संवाद सिर्फ कार्यक्रम नहीं, विश्वास और विकास की साझेदारी है’ मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि थारू समाज के साथ यह संवाद केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और समाज के बीच विश्वास एवं विकास की साझेदारी को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि खटीमा और थारू समाज से उनका संबंध वर्षों पुराना और आत्मीय है। वे समाज की समस्याओं और सुझावों को स्वयं सुनने के उद्देश्य से यहां पहुंचे हैं, ताकि सरकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जनजातीय समाज से होना इस बदलाव और सशक्तिकरण की सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुविधाओं से जोड़ने पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि थारू समुदाय के परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि थारू समाज का प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े, प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर बने और प्रत्येक बेटी शिक्षित एवं सशक्त बने। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थारू समाज की हर समस्या, सुझाव और अपेक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि थारू समाज के साथ उनका संबंध केवल राजनीतिक या प्रशासनिक नहीं, बल्कि पारिवारिक आत्मीयता का है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और क्षेत्र की प्रगति के लिए सरकार आगे भी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, थारू राणा परिषद अध्यक्ष दान सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश राणा, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मंजीत सिंह राणा, सभासद दौलत राणा, ग्राम प्रधान शोभा देवी, जिला पंचायत सदस्य मनोज राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलदीप राणा, ग्राम प्रधान मनोज राणा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश सिंह राणा सहित थारू समाज के अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, रंदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। थारू समाज के साथ मुख्यमंत्री का यह संवाद खटीमा में सरकार और जनजातीय समाज के बीच सीधे संवाद, विश्वास और विकास की प्रतिबद्धता का संदेश देता नजर आया।

Uttarakhand, India | Aug 16, 2026