श्रीनगर: झुन्नीकला व सिंघिया पंचायत में जनसहयोग शिविर का आयोजन, काउंटरों पर लोगों की भीड़ उमड़ी
प्रखंड क्षेत्र के झुन्नीकला व सिंघिया पंचायत भवन में बुधवार को 11 बजे जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के दर्जनों काउंटर लगाए गए थे। जहां ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन जमा किए। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।