अतरौली: दादों में मकान गिरा, चार बच्चे दबे; हर घर जल पाइपलाइन से रिसाव का आरोप
दादों में मकान गिरा, चार बच्चे दबे; हर घर जल पाइपलाइन से रिसाव का आरोप गांव दादो निवासी हाशिम पुत्र शहजाद खान के ठेके वाली गली स्थित मकान में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक हादसा हो गया। उनकी पत्नी सलीमन गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं तभी मकान भरभरा कर गिर पड़ा। चार बच्चे मलबे में दब गए। आसपास के पड़ोसियों ने बड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।