#गांधी_और_शास्त्री_के_आदर्शों_पर_चलने_का_लिया_संकल्प,
#कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती
बिसाऊ। (अशोक सोनी) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर के गांधी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस नगर अध्यक्ष एडवोकेट अयूब खान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर पालिका चेयरमैन सलमा बानो के पति सलीम सैयद ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वही पूर्व चैयरमेन मुस्ताक अली ने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश देकर देश को नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। एडवोकेट अयूब खान ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में भाईचारा, शांति और सेवा की भावना को मजबूत करने व बिसाऊ क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुस्ताक अली, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इस्माइल तंवर, जाफर हुसैन, सलमान खान, तनवर तंवर, युसुफ अली, सुरेन्द्र खारड़िया, मुकेश माछलपुरिया, जहागीर खान, मोहम्मद इमरान, नेमिचंद खटीक, कासम अली, अब्दुल करीम, राजेश अग्रवाल, महावीर प्रसाद मीणा, रफीक सैयद, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बिसाऊ #गांधीजयंती #शास्त्रीजयंती #महात्मागांधी #लालबहादुरशास्त्री #कांग्रेस #कांग्रेसकार्यकर्ता #बिसाऊन्यूज #झुंझुनूं #झुंझुनूंन्यूज #राजस्थानन्यूज #श्रद्धांजलि #सत्य #अहिंसा #सादगी #राष्ट्रसेवा #भाईचारा #ShekhawatiExpress #ShekhawatiExpressNews #BreakingNews @followers Ashok Soni