Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

भोजपुर एनकाउंटर को लेकर गया जिला जदयू नेता ने रखा पक्ष, कहा- अपराधियों की कोई जाति नहीं होती गया। भोजपुर में हुए चर्चित एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच गया जिला युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह नगर प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम समिति सदस्य रंजीत कुशवाहा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी को समाजसेवी बताने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि उसके सोशल मीडिया और गतिविधियों को देखने से अलग तस्वीर सामने आती है। गया जिला युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा ने दावा किया कि भरत तिवारी पहले से ही आपराधिक गिरोह से जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी के सोशल मीडिया अकाउंट पर सरकार विरोधी पोस्ट के साथ-साथ हथियार लहराते हुए कई वीडियो मौजूद हैं। ऐसे व्यक्ति को समाजसेवी बताना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं रिवॉल्वर लेकर चलता हो और पुलिस के सामने हथियार तानता दिखाई देता हो, वह समाज सेवा नहीं बल्कि कानून को चुनौती देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा तरीके से देखने के बजाय पूरे घटनाक्रम को समझने की आवश्यकता है। उनके अनुसार, पुलिस ने पहले आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया था, लेकिन बाद में जानकारी सामने आई कि भरत तिवारी की ओर से भी गोलीबारी की गई। ऐसे में पुलिस को अपनी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस पर हथियार तानता है और गोली चलाने की क्षमता रखता है, तो पुलिस के पास कार्रवाई के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता। सम्राट चौधरी के खिलाफ साजिश का लगाया आरोप, सरकार की कार्रवाई का किया समर्थन प्रेस वार्ता के दौरान रंजीत कुशवाहा ने बिहार सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस मामले को राजनीतिक रंग देकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ साजिश रची जा रही है, लेकिन इससे उनके राजनीतिक कद पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रंजीत कुशवाहा ने दावा किया कि बिहार में अपराधियों के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाई हो रही है, उससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम सरकार कर रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध को जाति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। अपराधी की पहचान उसके अपराध से होती है, न कि उसकी जाति या समुदाय से। इसलिए किसी भी आपराधिक मामले को जातीय या राजनीतिक रंग देना समाज और कानून दोनों के हित में नहीं है। #गयाजी #गोलिबारी #क्राइम #भोजपुर #bhojpurjila #ancounter #samratchoudhary

MORE NEWS

सावन का तीसरा सोमवार।
#sawan#somwar#tisrasomwaar🕉️ #baba #bolbam🕉️

सावन का तीसरा सोमवार। #sawan#somwar#tisrasomwaar🕉️ #baba #bolbam🕉️

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 17, 2026

मोरिया हाइट के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर महिला डायरेक्टर ने लगाये गंभीर आरोप, कहा- जान से मरवाने का दी जा रही धमकियां, थाने में कराया प्राथमिकी दर्ज

65 लाख निवेश से 2.82 करोड़ के दावे तक, पार्टनरशिप विवाद ने पकड़ा तूल: महिला डायरेक्टर ने प्रेस वार्ता कर खोला पूरा मामला

गया। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये के निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने रविवार को कटारी हिल रोड नंबर-9 स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से इनकार करने, कंपनी में हिस्सेदारी से वंचित करने और जान से मरवा देने का धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में महिला डायरेक्टर नगमा ने रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला डायरेक्टर नगमा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वर्ष 2014 में दोनों के बीच पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर कारोबार में करीब 65 लाख रुपये निवेश किए। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में वर्ष 2020 का एग्रीमेंट, MOU, कंपनी के दस्तावेज, WhatsApp चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया। महिला डायरेक्टर नगमा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 के एक वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया और ऊपर से जान से मरवा देने की धमकियां दी जा रही है जिसके बाद पूरा परिवार डरे और सहमे हुए हैं और मैं न्याय की गुहार लगा रहा हूं मैं मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मैं मांग करती हूं और दोषियों पर अभिलंब कार्रवाई की मांग करता हूं।
#गयाजी 
#गया_हो 
#GayaPolice 
#MaryaHeight
#gayastation 
#अपार्टमेंट 
#gaya 
#लुट 
#बिहार

मोरिया हाइट के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर महिला डायरेक्टर ने लगाये गंभीर आरोप, कहा- जान से मरवाने का दी जा रही धमकियां, थाने में कराया प्राथमिकी दर्ज 65 लाख निवेश से 2.82 करोड़ के दावे तक, पार्टनरशिप विवाद ने पकड़ा तूल: महिला डायरेक्टर ने प्रेस वार्ता कर खोला पूरा मामला गया। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये के निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने रविवार को कटारी हिल रोड नंबर-9 स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से इनकार करने, कंपनी में हिस्सेदारी से वंचित करने और जान से मरवा देने का धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में महिला डायरेक्टर नगमा ने रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला डायरेक्टर नगमा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वर्ष 2014 में दोनों के बीच पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर कारोबार में करीब 65 लाख रुपये निवेश किए। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में वर्ष 2020 का एग्रीमेंट, MOU, कंपनी के दस्तावेज, WhatsApp चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया। महिला डायरेक्टर नगमा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 के एक वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया और ऊपर से जान से मरवा देने की धमकियां दी जा रही है जिसके बाद पूरा परिवार डरे और सहमे हुए हैं और मैं न्याय की गुहार लगा रहा हूं मैं मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मैं मांग करती हूं और दोषियों पर अभिलंब कार्रवाई की मांग करता हूं। #गयाजी #गया_हो #GayaPolice #MaryaHeight #gayastation #अपार्टमेंट #gaya #लुट #बिहार

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 16, 2026

घंटों खोजने के बाद पानी से निकली बॉडी, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने उठाई मुआवजे की मांग ! #bdbiharjharkhand

घंटों खोजने के बाद पानी से निकली बॉडी, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने उठाई मुआवजे की मांग ! #bdbiharjharkhand

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 16, 2026

भोजपुर एनकाउंटर को लेकर गया जिला जदयू नेता ने रखा पक्ष, कहा- अपराधियों की कोई जाति नहीं होती गया। भोजपुर में हुए चर्चित एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच गया जिला युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह नगर प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम समिति सदस्य रंजीत कुशवाहा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी को समाजसेवी बताने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि उसके सोशल मीडिया और गतिविधियों को देखने से अलग तस्वीर सामने आती है। गया जिला युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा ने दावा किया कि भरत तिवारी पहले से ही आपराधिक गिरोह से जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी के सोशल मीडिया अकाउंट पर सरकार विरोधी पोस्ट के साथ-साथ हथियार लहराते हुए कई वीडियो मौजूद हैं। ऐसे व्यक्ति को समाजसेवी बताना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं रिवॉल्वर लेकर चलता हो और पुलिस के सामने हथियार तानता दिखाई देता हो, वह समाज सेवा नहीं बल्कि कानून को चुनौती देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा तरीके से देखने के बजाय पूरे घटनाक्रम को समझने की आवश्यकता है। उनके अनुसार, पुलिस ने पहले आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया था, लेकिन बाद में जानकारी सामने आई कि भरत तिवारी की ओर से भी गोलीबारी की गई। ऐसे में पुलिस को अपनी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस पर हथियार तानता है और गोली चलाने की क्षमता रखता है, तो पुलिस के पास कार्रवाई के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता। सम्राट चौधरी के खिलाफ साजिश का लगाया आरोप, सरकार की कार्रवाई का किया समर्थन प्रेस वार्ता के दौरान रंजीत कुशवाहा ने बिहार सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस मामले को राजनीतिक रंग देकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ साजिश रची जा रही है, लेकिन इससे उनके राजनीतिक कद पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रंजीत कुशवाहा ने दावा किया कि बिहार में अपराधियों के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाई हो रही है, उससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम सरकार कर रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध को जाति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। अपराधी की पहचान उसके अपराध से होती है, न कि उसकी जाति या समुदाय से। इसलिए किसी भी आपराधिक मामले को जातीय या राजनीतिक रंग देना समाज और कानून दोनों के हित में नहीं है। #गयाजी #गोलिबारी #क्राइम #भोजपुर #bhojpurjila #ancounter #samratchoudhary - Gaya Town CD Block News