नानपारा: लखैया में तेज आंधी-बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में बिछी धान की फसल, मुआवजे की मांग की
मटेरा। मटेरा क्षेत्र के लखैया गांव में तीन दिन पहले आई प्राकृतिक आपदा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज आंधी और बारिश के चलते खेतों में खड़ी तैयार धान की फसल जमीन पर गिर गई। खेतों में चारों तरफ फसल बिछी होने से किसानों के सामने उसे समेटने और सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।