Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में उल्टा तिरंगा! 🇮🇳 उल्टे झंडे के साथ ली गई सलामी, आम लोगों ने टोका तो खुली प्रशासन की आंखें! सवाल: इतनी बड़ी चूक आखिर कैसे हुई? नवलगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूर्यमंडल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर उल्टा तिरंगा फहराकर झंडारोहण किया गया। कार्यक्रम में अनेक प्रबुद्धजन, अधिकारी एवं आमजन मौजूद थे। मामला सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी गई। सवाल उठ रहा है कि इतने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय ध्वज की सही स्थिति की जांच क्यों नहीं की गई? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महज लापरवाही है या इसके पीछे कोई और कारण, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी चूक आखिर कैसे हुई? क्या प्रशासन इस मामले की जांच करवाकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगा? लोगों की नजर अब प्रशासन के अगले कदम पर है। #ShekhawatiPost #Nawalgarh #Jhunjhunu #Rajasthan #India #Indianflag

Nawalgarh, Jhunjhunu | Aug 15, 2026

MORE NEWS