उत्तर प्रदेश: मेरठ में 2023 बैच की महिला दरोगा अनु का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने पर उसे SSP ने सस्पेंड कर दिया है। पूरी घटना रविवार की है जब महिला दरोगा का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो के सामने आने के बाद महिला दरोगा के खिलाफ ये एक्शन हुआ है। महिला दरोगा अनु मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली है। 2023 बैच की दरोगा है। मेरठ में पहले रोहटा थाने पर तैनात रही इसके बाद ब्रहमपुरी थाने में उसकी तैनाती रही है। ब्रहमपुरी थाने से ही महिला दरोगा को एसएसपी ऑफिस में भेजा गया था। इस समय वो एसएसपी ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात थी यहीं से उसे निलंबित किया गया है
#viral #meerut #police #uttarpradesh #daroga